बक्सर ट्रिपल मर्डर केस: तीन मुख्य आरोपी कोर्ट में हुए सरेंडर

Buxar News : बक्सर जिले के अहियापुर गांव में 24 मई को बालू की गाड़ी खड़ी करने को लेकर हुए विवाद में तीन लोगों की हत्या के मामले में तीन मुख्य आरोपी—पूर्व मुखिया संतोष यादव, मनोज यादव और बटेश्वर यादव—ने सोमवार को बक्सर की अदालत में आत्मसमर्पण कर दिया।

पुलिस द्वारा की गई कुर्की-जब्ती की कार्रवाई के चलते इन आरोपियों पर दबाव बढ़ा, जिससे उन्होंने सरेंडर करने का फैसला लिया।

इस घटना में एक ही परिवार के तीन भाइयों—विनोद, सुनील और वीरेंद्र सिंह यादव—की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हुए थे। पुलिस ने इस मामले में अब तक छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। कुल 19 नामजद और तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। शेष आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है और पुलिस ने न्याय सुनिश्चित करने का आश्वासन दिया है।

Leave a Comment